बखरी: परिहारा में कम्युनिस्ट नेता दिगंबर सिंह की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई, तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई
परिहारा में कम्युनिस्ट नेता शहीद दिगंबर सिंह की 32 वीं पुण्यतिथि सोमवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राजनीतिक मुन्ना यादव ने किया। इस अवसर पर सीपीआई के सहायक अंचल मंत्री जितेंद्र कुमार जीतू ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गरीबों दलितों शोषितों के सच्चे मसीहा के रूप में याद किया। उनके तैल चित्र पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।