बखरी: बखरी में जनसुराज पार्टी का होली मिलन समारोह, पत्रकारों सहित अन्य लोग हुए शामिल
बखरी में जनसुराज पार्टी का मंगलवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के नेताओं ने क्षेत्र के पत्रकारों को रंग गुलाल लगाकर सम्मानित किया तथा उपस्थित गण्यमान्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं भाईचारा के माहौल में पर्व को मनाने का संकल्प लिया।