बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण का दिया निर्देश
31 जनवरी दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा लोगों की समस्याओं का निस्तारण बलरामपुर पुलिस की प्राथमिकता है।