रायडीह: रमजा निवासी 20 वर्षीय युवक की वज्रपात से मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव।
Raidih, Gumla | Jun 27, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र के सुरसांग बाजार में शुक्रवार शाम हुई वज्रपात की घटना में घायल हुए रमजा निवासी 20 वर्षीय दीपक सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार सुबह सदर अस्पताल गुमला में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक दीपक सिंह, पिता अकलु सिंह, रायडीह थाना क्षेत्र के रमजा गांव का निवासी था।