बिसौली: बिसौली में कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, विधायक आशुतोष मौर्य ने किया उद्घाटन
Bisauli, Budaun | Jul 26, 2026 बिसौली नगर में आंवला रोड स्थित आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने रविवार को 12 बजे करीब कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाएगा।