ग्वालियर गिर्द: प्लास्टिक फैक्ट्री में चोरी, 250 जोड़ी जूते लेकर फरार हुए बदमाश, मामला दर्ज
झांसी रोड थाना क्षेत्र में बाराघाटा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिद्धि विनायक प्लास्टिक फैक्ट्री में चोरी की वारदात सामने आई है जिसमें फैक्ट्री से 250 जोड़ी प्लास्टिक के जूते चोरी हुए है। चोरी गए माल की कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है। चोरी का पता चलने पर फैक्ट्री संचालक ने हरीश कुकरेजा ने शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।