पटना ग्रामीण: ट्रेन में यात्रियों के साथ मारपीट और छिनतई करने वाले को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया, गांधी मैदान में रेल एसपी ने दी जानकारी
ट्रेन में यात्रियों के साथ मारपीट एवं छीनतई करने वाले को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार. जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान गांधी मैदान में पटना रेल एसपी ने दी. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रोहित तिवारी उम्र 25 वर्ष पता-भोजपुर है. पुलिस ने अभियुक्त के पास से तीन मोबाइल एक आईफोन 1500 रुपये नगद बरामद किया है.