चाईबासा नगर परिषद कार्यालय के सभागार में बोर्ड की बैठक उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि शहर में लगातार लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए बस स्टैंड का निर्माण कार्य एक महीने के अंदर शुरू किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है।