पलिया: खेत के किनारे भरे पानी से निकलकर मगरमच्छ ने किसान पर किया हमला
पलिया के मझगई वन रेंज क्षेत्र के गदियाना गांव में खेत के किनारे भरे पानी से निकलकर आए मगरमच्छ ने एक किसान पर हमला कर दिया। घटना में 45 वर्षीय इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इरफान अपने खेत में चारा काट रहे थे। इसी दौरान खेत के किनारे भरे पानी से अचानक मगरमच्छ निकलकर आया और उसने इरफान पर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।