मंडलायुक्त ने सारनाथ में गतिमान परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने सारनाथ परिक्षेत्र में गतिमान विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वर्तमान प्रगति की समीक्षा की। जिसमें मंडलायुक्त ने विभिन्न दिशानिर्देश दिए। मंडलायुक्त द्वारा सर्वप्रथम सारंगनाथ महादेव मंदिर में यूपीपीसीएल द्वारा कराये जा रहे कार्यों को देखते हुए कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।