बागपत: बकरीद पर्व को लेकर जिले को 4 जोन और 11 सेक्टर में किया गया विभाजित, माहौल बिगड़ने की कोशिश पर होगी कार्रवाई: ASP
Baghpat, Bagpat | May 28, 2026 गुरुवार की सुबह करीब दस बजे एएसपी प्रवीण कुमार चौहान के मुताबिक बकरीद पर्व को लेकर जनपद बागपत को चार जोन 11 सेक्टर में विभाजित किया गया। उन्होंने कहा कि जनपदवासी आपसी भाईचारे से बकरीद का पर्व मनाए। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी ने माहौल बिगड़ने की कोशिश की, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।