बिजनौर: नहटोर के मोहल्ला लकड़हारान में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ ख़ूनी संघर्ष
Bijnor, Bijnor | Apr 19, 2026 बिजनौर में रविवार को सुबह करीब 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नहटोर के मोहल्ला लकड़हारान में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। तनवीर ने अपने चाचा पर जमीन हड़पने और लाठी डंडों तथा लोहे की रोड से हमला करने का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस पर भी मामले में लापरवाही का आरोप है।