हिनू इलाके में छापेमारी कर उत्पाद विभाग ने मिनी शराब फेक्ट्री का भांडाफोड़ किया है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग ने मिनी शराब फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया। इस दौरान कई पेटी शराब और शराब बनाने का सामान जब्त किया गया।