बक्सर: सिकरौल: 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, दोषी को आजीवन कारावास, ₹50 हजार जुर्माना, पीड़िता को ₹10 लाख मुआवजा
Buxar, Buxar | Apr 27, 2026 जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 6 सह विशेष न्यायाधीश पाक्सो अमित कुमार शर्मा की अदालत ने सिकरौल थाना क्षेत्र के एक मामले में कठोर सजा सुनाया गया है। सिकरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 24 वर्षीय अभियुक्त छोटे कुमार को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सजा सोमवार को 3:30 अपराह्न में सुनाई गई है।