हैदरगढ़: अवसानेश्वर मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, आगामी त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सीसीटीवी से होगी निगरानी
बाराबंकी में आगामी त्योहार के मद्देनजर प्रशासन ने पौराणिक अवसानेश्वर मंदिर में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार करीब 1 बजे जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने त्रिवेदीगंज क्षेत्र की रौनी पंचायत स्थित महाभारत कालीन पौराणिक अवसानेश्वर मंदिर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।