थाना महुली क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने जनसंवाद बैठक आयोजित की। बैठक में साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और नशामुक्त समाज के निर्माण पर चर्चा हुई। लोगों ने पुलिस को सहयोग का आश्वासन दिया।