झालरापाटन: मंडावर थाने में 'हीट सेफ मिशन' शुरू, पुलिसकर्मी बनेंगे फर्स्ट रिस्पॉन्डर, लू से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा
झालावाड़ में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे के बीच 'हीट सेफ झालावाड़' अभियान जनआंदोलन का रूप ले रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुड़ानिया द्वारा अभियान के शुभारंभ के बाद, रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इसके तहत पुलिसकर्मी अब फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में लू से बचाव में अहम भूमिका निभाएंगे।