दरभा: दूरस्थ वनांचल ग्राम मुंडागढ़ में बस्तर पुलिस ने किया वृहद सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन
Darbha, Bastar | Jun 9, 2026 बस्तर पुलिस द्वारा विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे दूरस्थ ग्राम मुंडागढ़ में एक वृहद सामुदायिक पुलिसिंग व सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम मुंडागढ़ के साथ-साथ आस-पास के वनांचल क्षेत्रों जैसे चांदामेटा, कचिररास, ठोठापारा, सल्फीपदर एवं छिंदगुर के ग्रामीण भारी उत्साह के साथ शामिल हुए।