देवली: टिकरिया कला में अवैध बजरी परिवहन से एलटी केबल टूटी, ग्रामीणों में आक्रोश
Deoli, Tonk | May 4, 2026 ग्राम टिकरिया कला में अवैध बजरी परिवहन के कारण एक बार फिर आमजन की जान जोखिम में पड़ गई। सोमवार सुबह करीब 8 बजे बजरी से भरे ट्रैक्टरों की चपेट में आने से बिजली की एलटी केबल टूटकर सड़क पर गिर गई। वार्ड पंच दिनेश शर्मा ने बताया कि सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग ने घंटों तक कोई कार्रवाई नहीं की है।