शाहपुर: सीएमओ कारूसिंह उइके ने संभाला मोर्चा, शहर की सुंदरता और नाली निर्माण में बाधा बने कब्जों को हटाया
Shahpur, Betul | May 11, 2026 सोमवार दोपहर 1 बजे शाहपुर नगर परिषद द्वारा शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रखी गई। नगर परिषद सीएमओ कारूसिंह उइके अपने पूरे दल एवं कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा।