विधानसभा कमेटी ने रामसिंह पुरा क्षेत्र में बनाए गए डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया। कमेटी ने लाखों मीट्रिक टन में एकत्रित कचरे के जल्द निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि कचरे के निस्तारण को लेकर मशीनों से लगाकर दिन रात कार्य किया जा रहा है। करीब आठ माह में डंपिंग यार्ड के सारे कचरे का निस्तारण कर दिया जाएगा।