कटनी नगर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर संचालकों का प्रदर्शन, सुबह से मेडिकल स्टोर बंद
दवा कारोबारी द्वारा आज अपने मेडिकल स्टोर बंद रखकर ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध किया और ऑनलाइन दवा की बिक्री को मरीजों के लिए खतरा बताया गया शहर में संचालित मेडिकल स्टोर संचालक आज प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे जहां उनके द्वारा इस संबंध में ज्ञापन सौपा गया है। आज बुधवार दोपहर 1 बजे दवा कारोबारी कलेक्ट्रेट पहुँचे थे और प्रदर्शन किया।