मंझनपुर: दहेज हत्या में गौसपुर टिकरी निवासी पति समेत चार आरोपित गिरफ्तार, गर्भवती महिला की हत्या के आरोप में भेजा गया जेल
गौसपुर टिकरी गांव में एक गर्भवती विवाहिता की मौत मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में आरोपित पति, ससुर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा। संदीपन घाट क्षेत्र के मलाक मोहिउद्दीनपुर मजरा महगांव निवासी राम घसीटे ने अपनी 26 वर्षीय बेटी रूपा देवी की शादी वर्ष 2021 में मंझनपुर क्षेत्र के गौसपुर टिकरी में हुई थी।