हांसी: हांसी में अवैध रूप से रह रहे 39 बांग्लादेशी पकड़े गए, ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे, पुलिस को दस्तावेज नहीं दिखा पाए
Hansi, Hissar | May 12, 2025 पहलगाम में हुए अटैक के बाद सरकार अवैध रूप से हरियाणा में रह रहे लोगों की पहचान में जुटी हुई है। इसी कड़ी में हिसार के हांसी में 39 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई है, जो गैर कानूनी तरीके से तोशाम रोड पर ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम कर रहे थे। इनमें 14 पुरुष, 11 महिलाएं और 14 बच्चे शामिल हैं। जांच में इनके पास से किसी तरह के डॉक्यूमेंट नहीं मिले हैं।