बिहार के शेखपुरा जिले से शनिवार 2:00 बजे प्रशासनिक लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मेंहुस थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी कुंदन कुमार पिछले 10 वर्षों से फर्जी अतिक्रमण मामले में फंसे हुए हैं। वर्ष 2016 में ग्रामीण राजनीति के तहत तालाब अतिक्रमण का झूठा आरोप लगाया गया, जबकि उनका उससे कोई संबंध नहीं था।