अररिया: रानीगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, 12 वर्षीय बालक भी शामिल
Araria, Araria | Sep 9, 2026 अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 12 वर्षीय बालक भी शामिल है। दोनों मृतक किसी पार्टी में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।