कोडरमा: कोडरमा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत: 10,657 मामलों का निपटारा, ₹11.87 करोड़ की राजस्व वसूली
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को 10 बजे से व्यवहार न्यायालय परिसर में वर्ष 2026 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रमाकान्त मिश्रा ने किया।