बहराइच: नगरौर के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरौर के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। शनिवार को जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।