पटना ग्रामीण: अमित शाह और सम्राट चौधरी ने कहा है कि पिता जी यानी नीतीश कुमार ही CM फेस होंगे- CM के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान
मंगलवार की दोपहर 1 बजे होटल मौर्या में मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बिहार के CM फेस के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि अमित शाह और सम्राट चौधरी ने कहा है कि पिता जी यानी नीतीश कुमार ही सीएम फेस रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने कहा कि पिता जी एकदम स्वस्थ्य हैं। हालांकि अपनी राजनीतिक एंट्री के सवाल पर वो मुस्कुराकर आगे बढ़ गए।