पटना ग्रामीण: राजगीर में पहली बार 1 से 10 जून 2025 तक महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन होगा, बिहार में
बिहार में पहली बार आयोजित होने वाले महिला कबड्डी विश्व कप 2025 के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो गए। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से फेडरेशन के महासचिव जितेन्द्र प्राणसिंह ठाकुर और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने हस्ताक्षर किए। यह प्रतियोगिता 1 से 10 जून तक राजगीर में होगी।