बहराइच: चिचडी के पास ई-रिक्शा पलटने से महिला सहित चार लोग घायल
दरगाह थाने के बहराइच जमुनहा मार्ग पर बुधवार शाम कटरा बहादुरगंज के चिचडी पास तेज रफ्तार ई रिक्शा पलट गया। जिसके चलते ई रिक्शा पर सवार देहात कोतवाली के चेतरा गांव निवासी 60 वर्षीय छोटे लाल पुत्र बैजनाथ, 50 वर्षीय कमला पत्नी पराग, 42 वर्षीय रामू पुत्र गुरूदयाल, ई रिक्शा चालक दरगाह थाने के टेढ़वा गांव निवासी 25 गोविंद पुत्र शोभाराम घायल हो गए।