बहराइच: पटिहार चौराहे के पास बाइक सवार ने युवक को मारी ठोकर, युवक की हुई मौत
जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटिहार चौराहे के पास बाइक सवार ने युवक को ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।