बहराइच: कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास महंत राजू दास के खिलाफ सपाइयों में आक्रोश, फूंका गया पुतला
बहराइच जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने महंत राजू दास द्वारा मुलायम सिंह यादव पर की गई टिप्पणी का विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास में पुतला जलाया और महंत को गद्दी से हटाने की मांग की। इस दौरान सपाइयों ने कहा कि हमारा विरोध तबतक जारी रहेगा जबतक वो माफी नहीं मांगेंगे।