भूपालसागर: भूपालसागर भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, हेमेंद्र सिंह राणावत ने 29 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
हरीश चंद्र पालीवाल ने शनिवार शाम 4 बजे बताया कि भूपालसागर भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह राणावत ने प्रदेश और जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी की सूची जारी की। कुल 29 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित मीडिया, आईटी और संगठनात्मक पद शामिल हैं। नई टीम में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।