पिछोर: पिछोर में विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने रेस्ट हाउस पर प्याऊ मटका स्टैंड का फीता काटकर किया शुभारंभ
पिछोर नगर के रेस्ट हाउस पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी द्वारा आज बुधवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे पिछोर नगर के विभिन्न स्थानों के लिए प्रीतम प्याऊ मटका स्टैंड का फीता काटकर किया रवाना। गर्मियों में पेयजल की समस्या को देखते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इन प्याऊ मटका स्टैंड से लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी।