सरैया: बहिलवारा रुपनाथ गांव में खेलने के क्रम में एक 3 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से हुई मौत
सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा रुपनाथ दक्षिणी पंचायत के बहिलवारा रुपनाथ गांव में सोमवार को खेलने के क्रम में एक 3 वर्षीय बच्ची की घर के पास तालाब में डूबने से मौत हो गई।मृतक की पहचान बहिलवारा रुपनाथ निवासी सियाराम राय की पौत्री और विजय राय की पुत्री अनुषी कुमारी (3) के रूप में हुई है।