प्रतापगढ़: महरूपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
महरूपुर गांव निवासी तन्मय शुक्ला पुत्र संतोष कुमार शुक्ला घर से बाजार की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही वह गांव के समीप सड़क पर पहुंचे, पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तन्मय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके चेहरे, आंख तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बा