कालपी: कालपी तहसील सभागार में एसडीएम-सीओ ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं, फरियादियों ने प्रस्तुत की 40 शिकायतें
Kalpi, Jalaun | Jun 6, 2026 कालपी तहसील में शनिवार दोपहर 2 बजे एसडीएम अमित शेखर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न किया गया। पुलिस भर्ती परीक्षा में व्यस्तता के कारण डीएम समेत जिला स्तरीय अधिकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। समाधान दिवस में कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग की 11 और पुलिस की 7 शिकायतें प्रमुख रहीं। मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण हुआ है।