महोबा: कबरई में 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, सुरहा खोडा मोड़ से पकड़ा गया आरोपी, 'झूम' ब्रांड की शराब बरामद
Mahoba, Mahoba | Jun 2, 2026 महोबा एसपी शशांक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत कबरई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त रामकरन पुत्र रामकिशोर प्रजापति, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पिडारी को ग्राम सुरहा खोडा मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।