गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर नाले में मिली युवक की अर्धनग्न लाश, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की शुरू
गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे के किनारे मंगलवार सुबह एक नाले में अर्धनग्न अवस्था में युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 25 से 26 साल बताई जा रही है। युवक के शरीर पर सिर्फ अंडरगारमेंट था, ऊपरी हिस्से में कोई कपड़ा नहीं मिला। घटना की सूचना पर बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।