कायमगंज: कायमगंज तहसील में गौशाला विवाद को लेकर धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 29 लोगों पर की कार्रवाई, 10 को भेजा जेल
कायमगंज तहसील में गौशाला विवाद को लेकर हुए धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए भाकियू प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी समेत 29 लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिसमें 10 आरोपियों को न्यायिक रियासत में लेकर जेल भेज दिया गया। जबकि पांच वाहनों को सीज कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बुधवार सुबह 9 बजे जानकारी दी हैं।