बलरामपुर: बलरामपुर कलेक्टर के निर्देशन में खाद-बीज भण्डारण एवं वितरण की सतत निगरानी की जा रही है
बलरामपुर कलेक्टर के निर्देशन में खाद-बीज भण्डारण एवं वितरण की हो रही सतत निगरानी,खरीफ सीजन के मद्देनजर जिले में किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही हैं। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारी, कृषि विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को खाद-बीज के भंडारण, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए है।