होशंगाबाद नगर: परम श्री गार्डन में भाजपा का जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, बूथ मैनेजमेंट और पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित
नर्मदापुरम में भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आज शनिवार से सुबह करीब 11 बजे से शुरू हो गया है । परमशी गार्डन में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण में पदाधिकारियों को पारंपरिक राजनीति के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद सभी नेताओं को एक ऑनलाइन परीक्षा से गुजरना होगा।