खरसिया: भूपदेवपुर में गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कुचलने से मौत, गुस्से में फूटा जनआक्रोश
रायगढ़ के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर ने स्कूटी सवार गर्भवती महिला को कुचल दिया, मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पति और बच्चा गंभीर घायल हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर भारी वाहनों पर रोक और मुआवजे की मांग की।