महोबा: थाना कबरई पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया, न्यायालय में किया पेश
Mahoba, Mahoba | Jun 10, 2026 थाना कबरई पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट में वांछित सुनील उर्फ सुशील रैकवार पुत्र देवीदीन उर्फ दिब्बू कहार, 29 वर्ष, निवासी मुहल्ला अम्बेडकर नगर कस्बा व थाना कबरई जनपद महोबा रेलवे स्टेशन रोड स्थित महाशक्ति क्रेशर के पास, ग्राम बीला दक्षिण से पकड़ा।