मेरठ: रिश्वतखोरी में जेल पहुंचे भाजपा नेता सतीश शर्मा, मेरठ में अनोखा जश्न मनाया गया, लोगों ने एक-दूसरे को बांटे लड्डू
Meerut, Meerut | May 31, 2026 मेरठ के कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य और भाजपा नेता डॉ. सतीश चंद्र शर्मा की सीबीआई द्वारा रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। सदर बाजार और कैंट क्षेत्र में लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई और सीबीआई द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत किया।