महोबा: कबरई में बिना रॉयल्टी लोडिंग से मना करने पर ऑपरेटर की पिटाई, पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप
Mahoba, Mahoba | Apr 4, 2026 लोडर ऑपरेटर ओमप्रकाश कुशवाहा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने बिना रॉयल्टी गाड़ी लोड करने का दबाव बनाया, मना करने पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने कबरई पुलिस पर भी आरोप लगाया कि कार्रवाई के बजाय उसे धमकाया गया और जबरन हस्ताक्षर कराए गए। पीड़ित ने समाधान दिवस में शिकायत देकर उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।