Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र

रीवा चमक रहा है,बस सड़कें छोड़कर #rewa #shorts #viral #viralshorts

Huzur Nagar, Rewa | Jul 9, 2026

MORE NEWS

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गढ़ के सोनवर्षा में 10 करोड़ की 3087 ग्राम MD ड्रग्स जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार*

*ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत मुखबिर की सूचना पर रेड, मोटरसाइकिल से बेचने जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ*

रीवा पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये की MD ड्रग्स की खेप पकड़ी है। थाना गढ़ के सोनवर्षा गांव में की गई इस कार्रवाई में 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में "ऑपरेशन प्रहार 2.0" के तहत यह कार्रवाई की गई।

*मुखबिर की सूचना पर हुई रेड*
दिनांक 06.07.2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनवर्षा के मण्डप सिंह और ज्ञानभूषण शर्मा मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में MD ड्रग्स बेचने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
तलाशी में उनके पास से 3087 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स बरामद हुआ। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही 2 स्मार्ट मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

*एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज*
पकड़े गए आरोपियों के नाम मण्डप सिंह पिता राकेश सिंह उम्र 23 वर्ष और ज्ञानभूषण शर्मा पिता बुद्धसेन शर्मा उम्र 27 वर्ष हैं। दोनों निवासी सोनवर्षा थाना गढ़ हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गढ़ में अपराध क्रमांक 292/2026 धारा 8, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गढ़ के सोनवर्षा में 10 करोड़ की 3087 ग्राम MD ड्रग्स जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार* *ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत मुखबिर की सूचना पर रेड, मोटरसाइकिल से बेचने जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ* रीवा पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये की MD ड्रग्स की खेप पकड़ी है। थाना गढ़ के सोनवर्षा गांव में की गई इस कार्रवाई में 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में "ऑपरेशन प्रहार 2.0" के तहत यह कार्रवाई की गई। *मुखबिर की सूचना पर हुई रेड* दिनांक 06.07.2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनवर्षा के मण्डप सिंह और ज्ञानभूषण शर्मा मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में MD ड्रग्स बेचने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 3087 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स बरामद हुआ। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही 2 स्मार्ट मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। *एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज* पकड़े गए आरोपियों के नाम मण्डप सिंह पिता राकेश सिंह उम्र 23 वर्ष और ज्ञानभूषण शर्मा पिता बुद्धसेन शर्मा उम्र 27 वर्ष हैं। दोनों निवासी सोनवर्षा थाना गढ़ हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गढ़ में अपराध क्रमांक 292/2026 धारा 8, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Huzur Nagar, Rewa | Jul 7, 2026