किरनापुर: किरनापुर में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई के बाद विवाद
किरनापुर में अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई के बाद जप्त JCB और ट्रैक्टरों को छोड़े जाने का मामला तूल पकड़ गया है। जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कई के फोन नहीं लगे। मंगलवार लगभग दोपहर 12 बजे सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार फोन पर सक्रिय थीं, लेकिन गाड़ियों को छोड़े जाने की खबर के बाद उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया