ब्रह्मपुर: अकोढ़ी गांव में निर्माणाधीन सड़क का विधायक ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का लिया जायजा
ब्रह्मपुर प्रखंड के पोखरहां पंचायत अंतर्गत अकोढ़ी गांव में निर्माणाधीन सड़क का बुधवार सुबह करीब 11 बजे स्थानीय विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने निरीक्षण किया। यह सड़क गांव को मुख्य पथ से जोड़ने के लिए बनाई जा रही है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।